न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का अधिवेशन जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें विजेंद्र लुंठी को अध्यक्ष देवराज कन्याल को जिला मंत्री एस भट्ट प्रकाश जोशी वंदना भट्ट उपाध्यक्ष शिव शंकर जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश पांडे विजय पांडे को संयुक्त मंत्री राजकुमार भंडारी दीप जोशी धीरज ओझा को संगठन मंत्री रोहित उप्रेती को कोषाध्यक्ष मोहन मेहता को ऑडिटर पद की जिम्मेदारी दी गई। मोहनलाल वर्मा एमसी जोशी संरक्षक चुने गए अधिवेशन में 42 विभागों के मिनिस्टयल कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!