न्यूज़ आई एन

चंपावत। दीपावली पर घर आ रहे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा के समय में फिर बदलाव कर दिया है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक टनकपुर की ओर जाने वाले वाहन बनलेख फॉरेस्ट चेक पोस्ट से सुबह 6:00 से 6:00 तक संचालित होंगे। टनकपुर से चंपावत की ओर आने वाले वाहनों को ककराली गेट से सुबह 6:00 से सांय 6:00 के मध्य छोड़ा जाएगा। सांय 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन स्थिति में उप जिला अधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी निर्णय लेंगे।

error: Content is protected !!