न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल की जिला इकाई कर रविवार को गठन किया गया। मुख्यालय में हुई बैठक में डीपी जोशी को संयोजक पूरन चंद्र भट्ट को अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और सरिता खर्कवाल को उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे रेखा पांडे को सचिव आशीष सिंह को संयुक्त सचिव हर्षित जोशी को कोषाध्यक्ष चंद्रकला गोबाडी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में रचना जोशी गजेंद्र सिंह बोरा एच एस खाती राजेंद्र सिंह बोरा पीसी भट्ट नेहा बिष्ट सुनील रावत गौरव जोशी विप्लव भट्ट नेहा पुनेडा हेमंत जानकी बोरा मनमोहन सिंह शालिनी रावल हर्ष मेहता राजेश कुमार प्रकाश पांडे मंजू रजवार आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों की एकजुटता के महत्व पर जोर दिया।

error: Content is protected !!