एन आई एन

पिथौरागढ़। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन कर 10 स्वर्ण पदक और नौ रजत पदक जीते। जिला खेल समन्वय जितेंद्र बल्दिया ने बताया कि पिथौरागढ़ के कृष्णा ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता आयुष कुमार ने 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों को पांच स्वर्ण पदक और चार रजत पदक मिले। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी पिथौरागढ़ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशु बिष्ट, प्रणव राणा और सौरभ मेहता ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीते आदित्य मेहता ने रजत पदक जीता। इसके अलावा आयुष कुमार ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हर्षिता ने गोला क्षेपण में रजत पदक गौरविका कन्याल ने रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!