न्यूज आई एन

खटीमा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। नगर मंडल खटीमा द्वारा हरियाणा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए खटीमा से चुनाव प्रचार में गई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, विमला मुंडेला, विनीत सक्सेना और विमला बिष्ट का माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।मृदुल पांडेय खटीमा।

error: Content is protected !!