न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने रविवार को अपने आवास में किरी गांव और ऐंचोली के लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने सीवर लाइन, पैदल मार्ग, विद्युत पोल आदि से संबंधित समस्याएं उनके सामने रखी। अध्यक्ष ने इस मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके साथ बूथ 66 पर महा संपर्क सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें वर्तमान सभासद महेश पांडे, सैन्य प्रकोष्ठ के राम सिंह बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, गोपाल राणा, गोपाल चंद आदि लोगों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने संवाद किया।

error: Content is protected !!