न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन युवाओं के लिए समय-समय पर भर्ती और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए अभियान चला रहा है। संगठन ऐसे युवाओं की मदद भी कर रहा है जिनमें प्रतिभा है और वह देश के लिए कुछ कर सकते हैं। पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर का एक मुक्केबाज सुनील नेगी मंगलवार को सेना में भर्ती हो गया उसने पूर्व में कई बार सेना में भर्ती के लिए प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा था इस पर पूर्व सैनिक संगठन ने सैन्य प्रशासन से संपर्क साधा। आठ कुमाऊं के कमान अधिकारी कृष्णा थापा ने प्रतिभावान खिलाड़ी का सही मार्गदर्शन किया और आज युवक सभी बाधाओं को दूर कर सेना में भर्ती हो गया है। सुनील ने पूर्व सैनिक संगठन का आभार जताया है।

error: Content is protected !!