न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नशा मुक्ति अभियान के संचालक डॉ. पीतांबर अवस्थी ने शुक्रवार को नगर में नशा मुक्ति अभियान चलाया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को 20-25 तक नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है इस संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को सहयोग देना होगा। कार्यक्रम में अजय अवस्थी, प्रिंस भट्ट, मनोज कुमार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंजुला अवस्थी ने महिलाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!