न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही जाजरदेवल थाना क्षेत्र में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह ने रजत सिंह निवासी पंडा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिले में मिशन मर्यादा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 139 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!