न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह ने कहा है कि 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नगर निगम वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराई जाने की जरूरत बताई है,उन्होंने कहा है कि लोग आसानी से कह देते हैं कि बाहरी लोगों के वोट बढ़ रहे हैं, वह लोग जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जागरुक नहीं होंगे तो एक समय आएगा जब मेयर बाहरी प्रदेश का ही होगा।

error: Content is protected !!