न्यूज आईएन
खटीमा। ग्राम सभा मोहम्मदपुर भुड़िया में ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम मोहम्मदपुर भूड़िया, ग्राम जादोपुर, ग्राम जोगी देर, नगला और ग्राम सभा नौसर की समूह से जुड़ी सभी महिलाएं उपस्थित थी। बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को एनआरएलएम और रीप परियोजना द्वारा चलाए जा रहे समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु रोजगार करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख नामधारी द्वारा बताया गया कि समूह की महिलाएं यदि कोई भी व्यापार कर रही हैं, तो आप सभी समूह सदस्य आपस में लेनदेन करें, जिससे समूह की महिलाओं को रोजगार करने में मदद मिलेगी।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!