न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस द्वारा शनिवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में जाजरदेवल के थाना प्रभारी प्रकाश पांडे ने नेडा बाजार में मनोज सिंह को 51पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। जिला मुख्यालय में उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में महात्मा गांधी मार्ग पर महेंद्र सिंह को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उपनिरीक्षक बसंत पंत ने रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाले उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!