न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। स्वयंसेवी संस्था कगास ने सोमवार को हिमालय दिवस पर सिटी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम हिमालय दिशा और दशा पर चर्चा की गई। संस्था की सरोज जोशी ने कहा कि 9 सितंबर से पूरे हिमालय राज्यों में हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गयी, जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक शहनाज कुरैशी ने भी अपने विचार रखे। संस्था की ओर से विद्यालय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!