न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले के मढमानले क्षेत्र के खिलाड़ी गांव के रहने वाले जवान रोहित सिंह का झांसी में निधन हो गया है। वह सेना की सप्लाई कोर में तैनात थे। उनके पिता जगत सिंह पूर्व सैनिक हैं। वर्तमान में उनका परिवार लिन्ठयुडा में रहता है। रोहित का पार्थिव शरीर देर रात तक पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से कल सुबह उनके आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!