न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। वन विभाग कार्यालय के समीप रहने वाले युवा व्यवसायी 59 वर्षीय भारत पाटनी का रविवार की सुबह 3:00 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया, उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता भूपेश पंत, महेश पंत, अनिल माहरा, मनोज ओझा, राजेंद्र सिंह रावत, खीमराज जोशी, जगत सिंह खाती सहित तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख जताया। दोपहर में उनकी अंत्येष्टि रामेश्वर घाट में की जाएगी। वह अपने पीछे पिता, पत्नी बड़ा बेटा सम्राट व छोटा बेटा देवेश को छोड़ गए।

error: Content is protected !!