न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती को लेकर शनिवार को एसडीएस राइंका में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उनके व्यक्तित्व के साथ राजनीतिक जीवन पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें एसडीएस राइका की कुमारी सादिया प्रथम इसी विद्यालय के भूपेंद्र सिंह द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की चंद्रकला परगाई तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक नवीन चंद्र जोशी कविता कुंवर और अशोक जोशी थे। तीनों विद्यार्थियों को 10 सितंबर को मनाए जाने वाली पंत जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!