न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। राज्य में नशा मुक्त अभभियान के नाम से पहचाने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डा. पीतांबर अवस्थी को सिकडानी गांव के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उनके महत्वपूर्ण कार्यों को देखकर उन्हें शाल ओढाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डॉ. अवस्थी पिछले 21 वर्षों से नशा उन्मूलन में जुटे हुए है। अपने संसाधनों से ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना करने वाले डॉ. अवस्थी अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तक लिख चुके हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जल संरक्षण पर लिखी उनकी पुस्तक लोगों में खासी लोकप्रिय रही है। उन्होंने सिकडानी गांव में अपने निजी संसाधनों से जिले का पहला योगेश्वर श्री कृष्ण मंदिर स्थापित किया है। इस अवसर पर पुष्कर सिंह, कुसुम देवी, सौम्या, सुमन बिष्ट, कलावती देवी, मंजुला अवस्थी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!