न्यूज आईएन

खटीमा। ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बता दें कि दुर्घटना में उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। मृतक किशोर अपने 8 भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा क्षेत्र के भूड़ निवासी रिजवान (17) पुत्र मोहम्मद यामिन मंगलवार की रात अपने साथियों के साथ सितारगंज रोड के किनारे टहल रहा था। इस ही बीच अचानक पीछे से आए सामान से लदे हुए ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा के टायर के नीचे से आने से रिजवान बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में घायल रिजवान और उसके दो साथियों को खटीमा के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां रिजवान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे आपातकालीन सेवा 108 की मदद से पीलीभीत स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि 5 बहनों और 3 भाईयों में रिजवान घर में सबसे छोटा था। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों के इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!