न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की मुराद पूरी हो गई। नगर पालिका ने पांच ई रिक्शा सड़कों पर उतार दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला अधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा का संचालन शुरू किया। अधिकारियों ने नगर पालिका से कुछ दूरी तक ई रिक्शा का सफर भी किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी शिवकुमार बर्नवाल, उप जिलाधिकारी आशीष मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने भी ई रिक्शा में सफर किया। ई रिक्शा संचालन से लोगों को नगर के भीतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर वासियों ने ई रिक्शा संचालन का स्वागत किया है। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया फिलहाल इसका संचालन डिग्री कॉलेज से विशाल मेगा मार्ट होते हुए पंडा व रई तक किया जाएगा, जिसका टिकट ₹10 रखा गया है।

error: Content is protected !!