न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ निवासी प्रमिला थापा को आईआईटी दिल्ली ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। प्रमिला को यह उपलब्धि मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षक खीमराज जोशी सहित तमाम लोगों ने प्रमिला को शुभकामनाएं दी है। प्रमिला ने ऑप्टिकल कैंसर स्कैनिंग उपकरणों के विकास पर शोध किया। इसके लिए उन्हें आईआईटी दिल्ली और नॉर्वे के आर्कटिक विश्वविद्यालय यूआईटी के बीच तीन महीने की छात्रा विनिमय इंटर्नशिप का अवसर भी मिला। उनके पिता कुशाल सिंह थापा शिक्षक हैं माता चंद्रकला थापा ग्रहणी है।‌ प्रमिला ने कहा है कि उन्हें इस कार्य की प्रेरणा अपने दादा-दादी और नाना से मिली।

error: Content is protected !!