न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़।‌ लंबे समय से बिजली कटौती झेल रहे मुवानी कस्बे के लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। क्षेत्र वासियों ने सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि कटौती के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चे परेशान है। डाकघर में काम नहीं हो पा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है। क्षेत्र वासियों ने जल्द सुधार नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शोभन सिंह कार्की, संजय भट्ट, मनोज सिंह, कुंवर सिंह कार्की, गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह कार्की, दान सिंह भंडारी, हरीश पुजारा, नंदा देवी, दीपा देवी, तारा देवी, दीवान सिंह आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!