न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक रविवार को टकाना रामलीला मैदान में केएस भाटिया की अध्यक्षता और अनिल चंद के संचालन में हुई। बैठक में उच्चतम न्यायालय के एक अगस्त को दिए गए आरक्षण में क्रिमी लेयर संबंधी फैसले को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें शमशेर सिंह महर को संरक्षक, बालकृष्ण जोशी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह देऊपा को डीडीहाट जिला के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सलाहकार मंडल में दयानंद भट्ट, गिरधर सिंह बिष्ट, उमेद सिंह, दिनेश गुरुरानी, कृपाल सिंह मेहता, महिपाल सिंह डोभाल, अजय जोशी, भूपाल सिंह धामी, रमेश सिंह बिष्ट, डीएस भंडारी को शामिल किया गया। डॉ. नीरज जोशी को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।

error: Content is protected !!