न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने इस वर्ष अगस्त क्रांति दिवस नगर के सुभाष चौक में मनाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में मनोहर खाती, सरोज जोशी, डाक्टर गोपाल शर्मा, राजेश मोहन उप्रेती सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संगठन ने इस वर्ष अगस्त क्रांति दिवस में किसी तरह का सहयोग प्रशासन से नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। संगठन ने तय किया है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस संगठन अपने संसाधनों से मनायेगा। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में बुलाये जाने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन प्रतिभाग नहीं करेंगे।

error: Content is protected !!