न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़।‌ जिले में तैनात आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी का 38 वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी परिषर जाजरदेवल में सहायक सेनानी परिमल उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन हुआ। सलामी सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने ली। कमांडेंट ने वाहिनी के अधिकारियों जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वाहिनी का इतिहास गौरवशाली रहा है। भारत चीन सीमा की सुरक्षा में लगी वाहिनी की देखरेख में अब तक सीमा क्षेत्र में घुसपैठ का कोई मामला नहीं हुआ है। खेलकूद में भी वाहिनी के जवानों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस अवसर पर वाहिनी के जवानों की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेताओं को सेनानी ने पुरूस्कार दिये। कार्यक्रम में उप सेनानी महेश सिंह, सहायक सेनानी आनंद दीक्षित, डॉ. रिशु रंजन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह ने किया।

error: Content is protected !!