न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के तोमिक गांव निवासी जोगा सिंह भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जोगा सिंह मवेशियों को जंगल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 7:30 बजे जोगा सिंह पर हमला कर भालू ने उन्हे जख्मी कर दिया। जोगा सिंह को मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन क्षेत्र मुनस्यारी के कार्मिकों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जोगा सिंह का हाल-चाल जाना। भालू की सक्रियता से तोमिक गांव के लोग दहशत में है।

error: Content is protected !!