न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला सहित तीन अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। एसओजी प्रभारी एसआई मनोज पांडेय और वरिष्ठ एसआई मदन सिंह बिष्ट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय से धारा 147/323/342/345/451/504/506 में पंकज कुंवर उर्फ कलुवा निवासी टकाड़ी को टकाना तिराहा से गिरफ्तार किया। इस दौरान खड़क सिंह निवासी टकाड़ी को थाना परिसर और सुंदर सिंह वल्दिया निवासी पौण को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने न्यायालय से धारा 323/504/506 में इंदु देवी निवासी अग्रोन को चिटगल गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!