न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भैंसखाल गांव की छीपा तोक में करीब 500 मी खेती योग्य भूमि रामगंगा नदी की भेंट चढ़ गई है। नदी इस समय उफान पर है। किसानों ने भूमि में धान मड़वा भट्ट की फसल लगाई थी। ग्रामीणों ने कहा कि रामगंगा नदी हर साल मानसून काल में कटाव करती जा रही है। भविष्य में यह कटाव आबादी की ओर होने का पूरा अंदेशा है। ग्रामीणों ने अविलंब नदी तट पर सुरक्षा दीवार बनाये जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!