न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक रूप स्थापित किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धीरज बेरी महासचिव शुभम भट्ट विधानसभा महासचिव संजय कुमार रोहित मेहरा आदि ने कहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय टम्टा ने भाग लिया जो कई तरह के संदेश उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने इसे हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही केदारनाथ से कथित तौर पर सोने के गायब होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी कार्यकर्ताओं ने उठाई।

error: Content is protected !!