न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर के वरिष्ठ व्यापारी गिरीश पंत का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई व्यापारियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व्यापारियों ने तय किया है कि व्यापार संघ उनकी बड़ी पुत्री की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा, ताकि बेटी की पढ़ाई बाधित न हो। स्वर्गीय पंत पिछले 30 वर्षों से नगर के पुराना बाजार में व्यापार कर रहे थे। स्वर्गीय पंत अपने पीछे धर्मपत्नी तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।

error: Content is protected !!