न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस और एएचटीयू टीम ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों के पास गुटखा तंबाकू बेचने वाले चार लोगों का कोटपा एक्ट में चालान किया गया।बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष बेड़ीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में जीआईसी भिनगड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, बाल अपराध, महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी गई। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने हेड कांस्टेबल तारा बोनाल, दीपक खनका, कांस्टेबल रणवीर कंबोज, निर्मल किशोर और चाइल्ड हेल्प लाइन से लक्ष्मण, उर्मिला कार्की ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड की भी जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!