न्यूज आईएन

खटीमा। खटीमा रेंज द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। वन रेंज अंतर्गत दक्षिणी बनबसा में सीमा सुरक्षा बल के साथ खटीमा उप प्रभागीय अधिकारी खटीमा संचिता वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी खटीमा महेश चंद जोशी की और से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की टीम के साथ एक पेड़ मां के नाम थीम पर लगभग 1200 पौधों का रोपण किया गया। तथा लगभग 1500 फलदार एवं शोभादार वृक्षों का वितरण भी किया गया। इस दौरान खटीमा रेंज के डिप्टी रेंजर जागेश वर्मा , नित्यानंद भट्ट, धन सिंह अधिकारी, भैरव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!