न्यूज़ आईएन

खटीमा। केंद्रीय विद्यालय खटीमा में उत्तराखंड का पावन पर्व हरेला मनाया गया। जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा 6 की छात्राओं राशि, कोमल और पलक सहित अनेक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस पर्व के मुख्य कार्यक्रम में विद्यालय में वृक्षा रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य के साथ खटीमा अग्निशमन कार्यालय के फायर लीडर राजेंद्र सिंह और उनके साथी सदस्यों ने वृक्ष रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों और उनके कक्षा अध्यापकों द्वारा भी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी सहित शिक्षक गण शामिल हुए।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!