न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलदीप सिंह बिष्ट को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढी ने सौंपी है। कमलदीप को झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी दी गई है। कमलदीप ने अपने मनोनयन पर नेता विपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का आभार जताया है। यह जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक मयूख महर, विधायक हरीश धामी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!