न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। चर्मण्वती साहित्य सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में भारत के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पीतांबर अवस्थी को सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन नेपाल के बैतडी जिले के गोकुलेश्वर में हुआ। डॉ. अवस्थी को राष्ट्रीय संरक्षता अभियान की ओर से उनके दीर्घकालिक हिंदी साहित्य में एक दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखन, पिछले दो दशक से पुस्तकालय समिति के माध्यम से नियमित कवि सम्मेलन कर नवांकुरों को मंच प्रदान करने साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. अवस्थी को यह सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों रचनाकारों बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!