न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को झुलाघाट थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने वाहन चेकिंग के दौरान संदीप चंद निवासी कानडी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है, अस्कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपर उप निरीक्षक संजय सिंह ने राजेश कुमार निवासी भौडी को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हयात सिंह निवासी स्याल्दे को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जिले में दो नाबालिक वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा गयि, जिनके वाहन सीज कर दिए गए हैं। जिलेभर में 110 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!