न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भारत पाक युद्ध 1971 के साक्षी रहे लांस नायक देव सिंह का निधन हो गया है। वल्थी गांव के रहने वाले देव सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मदकोट क्षेत्र के पूर्व सैनिक कैप्टन डिगर सिंह दानू, गुमान सिंह चिराल भवान सिंह देवली हीरा सिंह धामी मनोहर सिंह धामी जगत सिंह आदि ने उनके आवास पर पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज और पुष्प अर्पित किए कर श्रद्धांजलि दी। देव सिंह वर्ष 1968 में सिगनल रेजीमेंट में तैनात हुए थे। 17 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद 1984 में सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत्ति के बाद में सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे थे।

error: Content is protected !!