न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत शुक्रवार को प्राइमरी विद्यालय दराती में स्वर्गीय महेंद्र सिंह बुर्फाल स्मृति स्कॉलरशिप का वितरण किया गया। स्वर्गीय महेंद्र सिंह के पुत्रगण भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्ति मुख्य प्रबंध भोपाल सिंह बुर्फाल, केनरा बैंक हल्द्वानी के मुख्य प्रबंधक भगवान सिंह बुर्फाल, भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी के मुख्य प्रबंधक प्रेम सिंह ने अपने पिता की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की। इस अवसर पर तीनों ने कहा कि युवा पीढ़ी का अपने गांव से लगाव होना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य नीमा आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान लवराज राम आर्य ने की।

error: Content is protected !!