न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक ने माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान हेमचंद्र सिंह कृष्ण चंद्र पंत प्रेम प्रकाश टम्टा कमलेश चंद पंकज लोहिया सुरेंद्र सिंह मनराल सोनू कार्की शांतिगिरी गणेश पांडे महेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने जवानों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्या सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिए।

error: Content is protected !!