न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। रविवार को पुलिस ने अपने अभियान जारी रखे। जाजरदेवल थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने शराब पीकर वाहन चला रहे श्याम सिंह निवासी तल्ली रियासी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। थाना अध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने कैलाश सिंह निवासी पाताल भुवनेश्वर को लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले सौरभ कुमार निवासी बजेटी को घाट चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने गिरफ्तार किया। कोतवाली धारचूला के अंतर्गत भानु प्रताप निवासी सिलौली को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 109 और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 25 लोगों का चालान किया गया।

error: Content is protected !!