न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आदि कैलाश की यात्रा पर गया आठवां दल यात्रा पूरी कर वापस लौट आया है। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की अगुवाई में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्री गौरीकुंड और पार्वती सरोवर के आसपास पड़े कूड़े को एकत्र का धारचूला वापस लाये और उसका निस्तारण किया। यात्रियों ने उच्च हिमालय में पौधे भी लगाये। दोपहर के भोजन के बाद दल चौकड़ी के लिए रवाना हो गया।

error: Content is protected !!