न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में रेड क्रॉस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सदस्य डा.तारा सिंह ने बालिकाओं को रक्तालपता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में 60 प्रतिशत बालिकाओं में रक्त की कमी है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने बालिकाओं से मोटे अनाज का सेवन करने लोहे की कढ़ाई में भोजन बनाने आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी वल्दिया ने रेडक्रॉस का आभार जताया।

error: Content is protected !!