5 वाहन सीज, सात के चालान

न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने बीती रात्रि ताबडतोड़ अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली के नेतृत्व में पहले शाम पांच बजे से घाट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया, नदी में पोकलेंड लगाकर खनन करने पर पोकलेंड मालिकों को नोटिस दिया गया, फिर रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक चले अभियान में पांच वाहन रेता, रोड़ी पत्थर ओवरलोडिंग परिवहन करते पकड़ा इन वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया, साथ ही सात वाहनों को नियम विपरीत चलाने पर एमवी एक्ट में चालान किया गया। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस विशेष गुप्त अभियान के चलते खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला मुख्यालय के आस पास रात के समय ही अवैध खनन कर वाहन दौड़ाये जाते हैं। टीम में तहसीलदार विजय गोस्वामी, प्रशासन पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!