न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में वृहद पधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को लगाए गए पौधों की सुरक्षा के निर्देश भी दिए। कनालीछीना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

error: Content is protected !!