न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। रैली को पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विद्यालय में एडवोकेट मनोज कुमार जोशी प्रधानाचार्य रुचि मेहता उप प्रधानाचार्य संगीता खत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडवोकेट मनोज जोशी ने तंबाकू से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी देते हुए इससे दूरी बनाए रखने का आवाहन किया। इस अवसर पर बच्चों को वैज्ञानिक वीडियो भी दिखाए गए।

error: Content is protected !!