न्यूज आई एन

पिथौरागढ़ जीजीआईसी पिथौरागढ़ में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद किशन खडायत, विशिष्ठ अतिथि एसएमसी अध्यक्ष गंगा लुंठी, रेखा मेहता ने कमला नेहरू पुरस्कार के तहत चयनित 37 छात्राओं को 37000 के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हंसा धामी शिक्षिका कमलेश बिष्ट शहजादी गौसिया मौजूद रही। मंच संचालन डा. रमा खर्कवाल भट्ट और सुकृति विनोद ने किया।

error: Content is protected !!