न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। देहरादून पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच चलने वाली फ्लाइ बिग कंपनी की विमान सेवा गुरुवार को शुरू हो गई। जंगलों की आग के चलते छाई धुंध के कारण विमान सेवा संचालित नहीं हो पा रही थी। विमान सेवा बंद होने से लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे थे। गुरुवार को विमान सेवा फिर शुरू हो गई। पिथौरागढ़ देहरादून और पंतनगर के बीच विमान ने दो बार उड़ान भरी। विमान सेवा शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने दिल्ली के लिए भी विमान सेवा जल्द शुरू किए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!