न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रियों का दूसरा दल गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंच गया। कुमाऊँ मंडल विकास निगम प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की अगुवाई में यात्रियों को फूल माला पहनाकर और बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। मौसम खराब होने के कारण दल पिथौरागढ़ में ही रुका है। सांय काल यात्रियों ने शहीद स्मारक में शहीदों के नाम दीये जलाए। इस दौरान प्रबंधन गुरु रानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यात्रियों को उच्च हिमालय में पौधारोपण के लिए पौधे तथा कूड़ा एकत्र करने के लिए बैग उपलब्ध कराए गए। यात्रियों ने हिमालय बचाओ अभियान की सराहना की। दल में 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दल का नेतृत्व दिल्ली निवासी रमेश राठी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!