न्यूज आईएन

खटीमा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं से एक निजी स्कूल में मुलाकात की। उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे प्रत्याशी को टिकट देगी जो जनता के बीच लोकप्रिय हो। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका में छोटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम करें। पारदर्शी चुनाव के लिए नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना एवं फर्जी वोटरों को चिन्हित कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। बैठक में नगर अध्यक्ष जीवन धामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, मोहनी पोखरिया, नंदन सिंह खड़ायत, मनोज वाधवा, भुवन जोशी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!