न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिवली में काफल तोड़ने गई एक बंगापानी के ग्राम महिला पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार जारा जिवली गांव निवासी नीमा देवी रविवार को देर शाम गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक टहनी टूटने से वह कई फुट नीचे पथरीली जमीन पर गिर गई। इससे नीमा देवी को मौके पर ही मौत हो गई। नीमा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि इस समय काफल का सीजन चल रहा है लोग का काफल तोड़ने के लिए पेड़ों में चढ़ जाते हैं जिससे अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है।

error: Content is protected !!