न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। कुमाऊँ मंडल विकास निगम की आदि कैलाश यात्रा कल से शुरू होगी।49 सदस्यीय यात्रियों का दल कल पिथौरागढ़ पहुंचेगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह के प्रबंथक दिनेश गुरू रानी ने बताया कि यात्रियों का स्वागत कुमाऊनी रीति रिवाज से किया जाएगा। यात्री शहीद स्मारक पर दीया जलाएंगे। यात्रियों को पौधारोपण अभियान से जोड़ने के साथ ही उच्च हिमालय में कूड़ा निस्तारण के लिए बैग भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

error: Content is protected !!